Home छत्तीसगढ़ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाला फरार रेपिस्ट गिरफ्तार

दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाला फरार रेपिस्ट गिरफ्तार

0

कसडोल :  थाना कसडोल क्षेत्र में वर्ष 2019 में दर्ज अपराध क्र. 874/2019 के तहत धारा 376 भादवि और 04, 06 पाक्सो एक्ट के आरोपी प्रमोद वर्मा (22 वर्ष), निवासी ग्राम साबर, थाना कसडोल को पुलिस ने छह साल बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी घटना के बाद से ही फरार था, जिसके चलते धारा 299 जाफौ. के तहत अभियोग पत्र तैयार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया था।

न्यायालय द्वारा आरोपी के विरुद्ध स्थायी वारंट जारी किया गया था। पुलिस टीम ने लगातार तलाश कर अथक प्रयासों से आज दिनांक 29 मार्च 2025 को आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया। इस कार्रवाई में निरीक्षक रितेश मिश्रा, आरक्षक विक्की वर्मा, मृत्युंजय महिलांगे, प्रताप सिंह बंजारे, सुरज राजपूत, आशुतोष बंजारे, राजू वर्मा, कुबेर कुमार वर्मा सहित थाना स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here