Home आस्था भगवान शिव के प्रिय इस नीले फूल का उपाय, बदलेगा आपकी...

भगवान शिव के प्रिय इस नीले फूल का उपाय, बदलेगा आपकी किस्मत…

0

31 मार्च 2025:- अपराजिता का फूल न सिर्फ अपनी खूबसूरती के लिए बल्कि धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व के लिए भी जाना जाता है. हिंदू धर्म में इसे भगवान विष्णु, शनिदेव और भोलेनाथ का प्रिय फूल माना गया है. माना जाता है कि अपराजिता के फूल के विशेष उपाय करने से न सिर्फ आर्थिक तंगी दूर होती है, बल्कि जीवन में सुख-शांति और समृद्धि भी आती है.

अपराजिता के फूल का धार्मिक महत्व
अपराजिता का फूल हिंदू धर्म में बेहद पवित्र और विशेष महत्व रखता है. मान्यता है कि यह फूल इंद्र की बगिया से लाया गया है और इसे ‘विष्णुकांता’ के नाम से भी जाना जाता है. अपराजिता के फूल को भगवान शिव, भगवान विष्णु, देवी दुर्गा, शनि देव और हनुमान जी को अर्पित करने से विशेष कृपा प्राप्त होती है.

अपराजिता के फूल के प्रभावी टोटके
अपराजिता का फूल न सिर्फ पूजा-अर्चना में महत्वपूर्ण होता है बल्कि इसके विशेष टोटके भी जीवन में सुख-समृद्धि और सफलता लाने में सहायक माने जाते हैं। आइए जानते हैं अपराजिता के फूल के कुछ प्रभावी उपाय.

आर्थिक तंगी से मुक्ति का उपाय
अगर आप आर्थिक तंगी से परेशान हैं, तो शनिवार के दिन तीन अपराजिता के फूलों को जल में प्रवाहित करें. मान्यता है कि यह उपाय करने से धन की समस्याओं से राहत मिलती है और घर में आर्थिक स्थिरता आती है.

धन प्राप्ति के लिए हनुमान जी की पूजा
मंगलवार के दिन हनुमान जी को अपराजिता का फूल अर्पित करने से धन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं. यह उपाय उन लोगों के लिए विशेष लाभकारी माना जाता है जो धन की कमी से जूझ रहे हैं.

 भाग्य चमकाने का उपाय
पांच अपराजिता के फूलों को नहाने के पानी में डालकर स्नान करें. यह उपाय करने से भाग्य चमकता है और धन आगमन के रास्ते खुलते हैं. यह खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी होता है जो व्यापार या नौकरी में सफलता पाना चाहते हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here