रिपोर्टर मुन्ना पांडेय,सरगुजा लखनपुर : ब्लाक क्षेत्र के सुदूर वनचाल ग्राम पंचायत लिपंगी के आश्रित ग्राम ससाकालो में शासन द्वारा प्रदत वन अधिकार अधिनियम के तहत तीन एकड़ जमीन कंचन पति देवकुवंर, बुद्धू वगैरा के नाम से वन अधिकार पट्टा मिला हुआ है ।जो कि मझवार विशिष्ट जनजाति से आते हैं उनकी जमीन पर गांव के कुछ दबंग ग्रामीण द्वारा अधिकारियों से सांठ-गांठ बना जमीन पर बलात कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। जब की उक्त जमीन पर प्रार्थी का 15 वर्ष पहले से घर बाड़ी बना हुआ है और उसी जमीन से जीविकोपार्जन भी कर रहा है।
अगर यह जमीन को तथाकथित गांव के दबंग कब्जा कर लेता है और अपना मिल्कियत बना लेता है तो जाहिर है कि प्रार्थी और उसका पूरा परिवार जिसमे महिला व छोटे छोटे बच्चे शामिल हैं बेघर हो जायेंगे। उक्त वनाधिकार वाले जमीन पर हुए कब्जे को मुक्त कराने के लिए सामाजिक कार्यकर्ता व हाई कोर्ट अधिवक्ता धीरेन्द्र शर्मा के जरिये से कंचन पिता बुद्धू जाति मझवार ने सरगुजा कलेक्टर के सम्मुख दरखास्त पेश कर इंसाफ की गुहार लगाया है। तथा जांचोपरांत उक्त जमीन को वन अधिकार पत्र ग्रहिता भूमिस्वामी को दिलाये जाने मांग किया है।



