Home छत्तीसगढ़ मंदिर परिसर में जंगली बंदर के आ धमकने से मची अफरातफरी

मंदिर परिसर में जंगली बंदर के आ धमकने से मची अफरातफरी

0

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय,सरगुजा लखनपुर :स्थानीय प्राचीन महामाया मंदिर में उस वक्त अफरातफरी मच गया जब द्वितीया तिथि सोमवार को एक जंगली बंदर कहीं से आ धमका और मंदिर प्रांगण में बने शेर प्रतिमा के पास इत्मीनान से बैठ गया और नारियल के टुकड़े चाव से खाने लगा। अचानक हमला करते हुये किसी को काट न लें इस भ्रम से दर्शनार्थी माता भक्त इधर उधर भागने लगे कुछ क्षण के लिए मंदिर पट बंद करना पड़ा। बंदर शांत भाव से बैठा रहा। देवी दर्शन के लिए आये श्रद्धालु बंदर को महावीर हनुमान जी का स्वरूप मानकर प्रणाम करने लगे।

कुछ बच्चे बंदर के साथ छेड़खानी करने का प्रयास किये जिन्हें मना किया गया।कुछ देर बाद जंगली बंदर स्वयं मंदिर परिसर से निकल कर मां सतोषी मंदिर ह़ोते हुये ठाकुरबाड़ी तालाब सीढ़ी के तरफ चला गया।गनीमत रही कि जंगली बंदर ने किसी को कोई नुक्सान नहीं पहुंचाया। माना जा रहा है हनुमान जी महाराज खुद बंदर का रूप धारण कर दर्शन के लिए देवी दरबार पहुंच गये थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here