Home छत्तीसगढ़ 27 अप्रैल को सरगुजिहा कवि होगे सम्मानित

27 अप्रैल को सरगुजिहा कवि होगे सम्मानित

0

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय,लखनपुर सरगुजा : प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिले के निश्छल सरगुजिया साहित्य समिति लखनपुर सरगुजा छत्तीसगढ़ द्वारा सरगुजिया कवियों को सम्मानित करने भारतेन्दु भवन अम्बिकापुर में आगामी 27 अप्रेल दिन रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है।दरअसल निश्छल सरगुजिहा समिति द्वारा कवियों को 11000/रु नगद शाल श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया जाता है।

इस समारोह में मा0 सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज, अम्बिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, जायसवाल समाज के अध्यक्ष उमेश जायसवाल तथा जिले के साहित्यकार कवि कवियत्री अन्य सम्माननीय जनों की गरिमायी उपस्थिती रहेगी। इस मौके पर सुरेश कुमार जायसवाल निश्छल द्वारा रचित नवीन पुस्तक का विमोचन भी किया जाना सुनिश्चित है। कार्यक्रम का आयोजन 3-30बजे से आरंभ होना है। समिति ने कवि साहित्यकारो से आग्रह किया है कि निर्धारित समय पर उपस्थित होने कृपा करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here