Home छत्तीसगढ़ राज्यपाल रमेन डेका दिनेश मिरानिया के घर पहुंचे, श्रद्धांजलि दी

राज्यपाल रमेन डेका दिनेश मिरानिया के घर पहुंचे, श्रद्धांजलि दी

0

रायपुर : राज्यपाल रमेन डेका, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह तथा सभी विधायक ने पहलगाम, कश्मीर आतंकी हमले में दिवंगत रायपुर निवासी दिनेश मिरानिया के घर पहुंचकर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

दिनेश मिरानिया (45) को जिस दिन गोली मारी गई, उसी दिन उनकी शादी की सालगिरह थी। वह परिवार के साथ खुशियां मनाने बैसरन घाटी गए थे। वहां पत्नी नेहा, बेटा शौर्य और बेटी लक्षिता के साथ सेलिब्रेट कर रहे थे, तभी आतंकियों ने गोलियों से भून डाला। पहलगाम में दिनेश मिरानिया की पत्नी और बच्चों से गृहमंत्री अमित शाह मिले। शाह ने कहा कि हमले में अपनों को खोने का दर्द हर भारतीय को है। बेगुनाह मासूम लोगों को मारने वाले आतंकियों को बख्शा नहीं जाएगा।

दिनेश का स्टील का कारोबार है। दिनेश चार भाइयों में सबसे छोटे थे। वह परिवार के साथ समता कॉलोनी में रहते थे। एक भाई की पहले ही मौत हो गई है। उसके 2 बड़े भाई हैं। यह परिवार मूलत: ओडिशा का रहने वाला है। कई साल पहले रायपुर आकर बस गया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here