अनीता गर्ग अमन पथ रायगढ़ रायगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मनसा अनुरूप राज्य में संवाद से समाधान की पहल के रूप में सुशासन तिहार का आयोजन पूरे प्रदेश में किया जा रहा है । जिसके तहत कल तीसरे चरण में जिले के 12 स्थान में समाधान शिविर का आयोजन किया गया था।
उनमें से एक विकाश खंड धर्मजयगढ़ के छाल में आयोजित समाधान शिविर उपस्थित धर्म जगत जनपद अध्यक्ष श्रीमती ली नव राठिया और जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रजनी राठिया शिविर की अव्यवस्थाओं को लेकर नोडल अधिकारी पर भड़की और कहां समाधान शिविर में निराकरण के लिए संबंधित विभागों के स्टाफ चपरासी नहीं बल्कि खण्ड विभागीय अधिकारी उपस्थित होने चाहिए ताकि तत्काल प्राप्त आवेदनों का निराकरण तत्काल किया जा सके ।
और कार्यक्रम में यह भी अव्यवस्था देखा गया सम्माननीय जनप्रतिनिधियों और उच्च पदाधिकारी को उनके अनुरूप मंच में स्थान भी नहीं दिया गया था जिससे वह काफी नाराज हुए और उनके द्वारा कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों को काफी फटकार लगाई गई। अगला समाधान शिविर 7 तारीख को बोजिया में आयोजित किया है, जिसमें किसी भी प्रकार की त्रुटि पाई गई तो नोडल अधिकारी पर कार्यवाही की जाएगी । और लिनव ने यह भी कहां सरकार इन आयोजनों के लिए काफी खर्च भी कर रही है ताकि अंतिम छोर तक रहने वाले लोगों को लाभ मिल सके।



