6 मई 2025:- बर्फ को ऐसे ही डायरेक्ट खाना कई लोगों को अच्छा लगता है. लेकिन ये बात सुनने में भले ही सामान्य लगे, लेकिन इसका कारण एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या हो सकती है. लगातार बर्फ खाने की आदत को मेडिकल भाषा में पिका कहा जाता है, और अगर यह विशेष रूप से बर्फ खाने तक सीमित है, तो इसे पैगोफैगिया कहते हैं. तो आइए जानते हैं, बर्फ खाने से क्या होता है.
बर्फ खाना इस बीमारी का लक्षण:- गर्मी के मौसम में कुछ लोगों की आदत बर्फ खाने (Ice Craving) की होती है. हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, यह एनीमिया की वजह से हो सकता है. इसे दूर करने के लिए डाइट में चिकन, अंडे और आयरन रिच फूड्स को शामिल करना चाहिए.
चेहरा फटने लगता है:- विटामिन ई की कमी से चेहरा फटने लगता है. हेल्दी स्किन के लिए विटामिन E काफी अच्छा होता है. इस विटामिन की कमी को पूरा करने के लिए आप घी, अंडे का पीला भाग, सूरजमुखी के बीज का सेवन करें.
बेजान हो सकते हैं नाखून:- आपकी सेहत का अंदाजा नाखून को देखकर लगाया जा सकता है. शरीर में विटामिन बी की कमी से नाखून कमजोर हो जाते हैं और टूटने लगते हैं. इसकी कमी पूरा करने के लिए अपनी डाइट में संतरा, मशरूम, अंडे का पीला भाग, सूरजमुखी के बीज शामिल करें.



