Home स्वास्थ्य इसकी पत्तियां बेशक है कड़वी लेकिन इसके फूल में छुपे हैं हजारों...

इसकी पत्तियां बेशक है कड़वी लेकिन इसके फूल में छुपे हैं हजारों गुण,पेट की गंदगी को करता है साफ..

0

हम सब जानते हैं कि नीम के पत्ते संभवतः सबसे कड़वी चीज है लेकिन यह खून को साफ करने के लिए रामबाण माना जाता है. आपको जानकर आश्चर्य होगा जिस तरह नीम के पत्तों के इतने औषधीय गुणों के बारे में जाना जाता है, उसी तरह इसके फूल भी कम बेशकीमती नहीं. नीम के फूल में भी हजारों तरह के औषधीय गुण पाए जाते हैं. नीम के फूल का आयुर्वेद में लंबे समय से इस्तेमाल किए जा रहे हैं. हालांकि ये फूल स्वाद में कड़वे होते हैं लेकिन इनमें एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं. नीम के फूलों का उपयोग पाचन तंत्र को सुधारने, भूख बढ़ाने और पेट की गैस या अपच जैसी समस्याओं को दूर करने में किया जाता है. इनका सेवन लीवर को डिटॉक्स करने में भी सहायक माना जाता है. आइए इसके फायदे के बारे में जानते हैं.

डायबिटीज और कैंसर से भी लड़ने की क्षमता
टेलर एंड फ्रांसिस जर्नल में प्रकाशित एक रिसर्च में दावा किया गया कि नीम के फूलों में टी फंगल गुण, एंटीइंफ्लेमेटरी गुण और एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं. रोजाना इसके सेवन करने से खून साफ होता है, चेहरे पर ग्लो आता है और दाग-धब्बे, मुंहासों के साथ इंफेक्शन से भी मुक्ति मिलती है. अध्ययन में पाया गया कि अन्य पौधों के भागों की तुलना में नीम के फूल में कम हानिकारक और अधिक लाभदायक कंपाउड मिले रहते हैं. अध्ययन के मुताबिक नीम के फूल में इथेनॉलिक अर्क डायबिटीज और कैंसर कोशिकाओं से लड़ने की क्षमता है.

लीवर को डिटॉक्स करने में सहायक
नीम के फूल शरीर को विषाक्त पदार्थों से मुक्त करने में मदद करते हैं, विशेष रूप से लिवर के कार्य को सुधारने में. नीम का फूल लिवर की सफाई करता है और लिवर से जुड़ी बीमारियों के जोखिम को कम करता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here