Home छत्तीसगढ़ अधेड़ ने फांसी लगाकर दी जान,मर्ग कायम कर जांच में जुटी पुलिस

अधेड़ ने फांसी लगाकर दी जान,मर्ग कायम कर जांच में जुटी पुलिस

0

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय,सरगुजा : नगर पंचायत लखनपुर के वार्ड क्रमांक 11 निवासी सज्जन राम राजवाड़े आ0 रामनाथ राजवाड़े उम्र 52 साल ने अज्ञात कारणों से 9 मई दिन शुक्रवार के दरमियानी रात अपने घर के मयार में साड़ी का फंदा बना फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। 10 मई दिन शनिवार को सबेरे परिवार वालों ने सज्जन राजवाड़े को फांसी पर लटके हुये देखा। हादसे की जानकारी थाने में दी।

पुलिस घटनास्थल पहुंच मौका-मुआयना करते हुए अधेड़ के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। अधेड़ ने खुद कुशी क्यों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर पंचनामा कार्यवाही में लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here