Home देश-विदेश भारत-पाकिस्तान ने मिलकर संघर्ष विराम का लिया फैसला, अब 12 मई को...

भारत-पाकिस्तान ने मिलकर संघर्ष विराम का लिया फैसला, अब 12 मई को फिर से करेंगे दोनों देश बात

0

भारत और पाकिस्तान के बीच गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने का फैसला सीधे दोनों देशों के बीच हुआ है। भारत-पाकिस्तान ने मिलकर संघर्ष विराम का फैसला लिया है। अब 12 मई को दोनों देश एक फिर से इस मुद्दे पर बात करेंगे।

भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत और पाकिस्तान ने आज गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति बनाई है। भारत ने आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों के खिलाफ लगातार दृढ़ और अडिग रुख अपनाया है। वह ऐसा करना जारी रखेगा।

भारत की ओर से कहा गया कि शनिवार दोपहर को पाक डीजीएमओ ने फोन कॉल की शुरुआत की, जिसके बाद चर्चा और सहमति बनी। पाकिस्तान के डीजीएमओ ने भारत के डीजीएमओ से बात की है।

बातचीत के बाद दोनों देशों के बीच जारी संघर्ष को तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है। शनिवार शाम 5 बजे के बाद से दोनों देशों के बीच किसी प्रकार की लड़ाई नहीं होगी। इसके साथ ही भारत ने कहा कि किसी अन्य मुद्दे पर किसी अन्य स्थान पर बातचीत करने का कोई निर्णय नहीं हुआ है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here