अम्बागढ़ चौकी :-मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जैसे जनजातीय क्षेत्र में पीएम श्री स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल की स्थापना, एक वरदान साबित हो सकती है। लेकिन सही जानकारी के अभाव और चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी से यह स्कूल जनजातीय बच्चों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है।
पहली बड़ी समस्या यह है कि सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 1 से 8 तक तो लॉटरी के माध्यम से बच्चों का चयन किया गया, लेकिन कक्षा 9 से 12 तक की चयन प्रक्रिया अब तक स्पष्ट नहीं है। सवाल उठता है कि जब स्कूल में कक्षा 1 से 12 तक की पढ़ाई हो रही है, तो बाकी कक्षाओं का चयन क्यों नहीं हुआ?
दूसरी बड़ी समस्या रिक्त सीटों की है।आइए जानते हैं, किस कक्षा में कितनी सीटें खाली हैं:
कक्षा 1 में 50
कक्षा 2 में 1
कक्षा 3 में 1
कक्षा 4 में 5
कक्षा 5 में 3
कक्षा 6 में 8
कक्षा 7 में 8
कक्षा 8 में 2
कक्षा 10 में 8
अब सवाल ये है कि इतने बच्चों ने स्थानांतरण प्रमाण पत्र लिया या कितने बच्चे अनुत्तीर्ण हुए? स्कूल प्रशासन ने इन आंकड़ों को साझा नहीं किया।
तीसरी बड़ी बात, चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता।
लॉटरी के माध्यम से बच्चों का चयन किया गया, लेकिन यह जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई कि कितने आवेदन प्राप्त हुए और कितने बच्चों को चुना गया।
तो आखिर समाधान क्या है?
चयन प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाया जाए।
जनजातीय बच्चों को प्राथमिकता दी जाए।
स्कूल प्रशासन यह सुनिश्चित करे कि सभी सीटें भरी जाएं और बच्चों को शिक्षा से वंचित न होना पड़े।
तो ये थीं मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी के स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल से जुड़ी बड़ी खबरें।आगे की जानकारी के लिए जुड़े रहिए अमन पथ के साथ



