Home छत्तीसगढ़ गवाह की हत्या का प्रयास, जेल से छूटते ही आरोपी ने मारा...

गवाह की हत्या का प्रयास, जेल से छूटते ही आरोपी ने मारा चाकू

0

बिलासपुर: आरोपी ने जेल से जमानत पर छूटते ही गवाह देने वाले युवक को चाकू मार दिया। रवि गढ़ेवाल हत्या के आरोप में पिछले 5 साल से जेल में बंद था। 2 महीने पहले ही वह बाहर आया था। उसके खिलाफ गवाह देने वाले लक्ष्मण खरे को रोज धमकी देता था।

मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है। रविवार को उसने लक्ष्मण के पीठ पर चाकू मार दिया। जहां गंभीर हालत में अस्पताल में इलाज जारी है। इधर, घटना से नाराज लोगों ने थाने का घेराव कर दिया और हमलावर को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। पुलिस ने फिर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

ग्राम परसदा के परसौड़ी निवासी लक्ष्मण खरे किसान हैं। रविवार की सुबह वह घर से घूमने निकला था। तभी गांव के रवि गढ़ेवाल अचानक वहां आया। उसने बिना बातचीत किए अचानक लक्ष्मण पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे वो खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया।

जानकारी मिलते ही गांव के लोग तालाब के पास पहुंचे। सभी को एक साथ देख आरोपी भाग गया। तभी लोगों ने घायल को इलाज के लिए तत्काल अस्पताल पहुंचाया, और उसके परिजन के साथ ही पुलिस को जानकारी दी गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here