Home क्रिकेट विराट के संन्यास के बाद अनुष्का की मायूसी? दुख-सुख लेकर पहुंचीं प्रेमानंद...

विराट के संन्यास के बाद अनुष्का की मायूसी? दुख-सुख लेकर पहुंचीं प्रेमानंद महाराज के पास..

0

नई दिल्ली. विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया है. उनके इस फैसले से हर कोई हैरान हैं. फैंस इसलिए परेशान हैं कि अचानक उन्होंने ये फैसला क्यों लिया. ‘किंग कोहली’ के रिटायरमेंट के बाद जहां आम से खास लोगों ने सोशल मीडिया पर उन्हें भावुक विदाई दी. वहीं, सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने पति विराट के लिए एक हार्ट टचिंग पोस्ट शेयर किया, जिसके बाद फैंस ने ये महसूस किया कि विराट के इस फैसले से एक्ट्रेस भी दुखी हैं. टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने के बाद आज अनुष्का शर्मा अपने पति विराट कोहली के साथ वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के दरबार में पहुंचे, जहां दोनों ने उनसे आशीर्वाद लिया. इस दौरान एक्ट्रेस थोड़ी भावुक नजर आईं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here