Home छत्तीसगढ़ ताजिर-ए-वक्त 2025 सम्मान में समाज के प्रतिष्ठित व्यवसायी हुए सम्मानित….

ताजिर-ए-वक्त 2025 सम्मान में समाज के प्रतिष्ठित व्यवसायी हुए सम्मानित….

0

रायपुर। ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा ‘ताजिर-ए-वक्त 2025 सम्मान समारोह का आयोजन शनिवार को शहीद स्मारक भवन में किया गया। कार्यक्रम में समाज के प्रतिष्ठित व्यापारियों को व्यवसायिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और समाज को प्रेरणा देने के लिए सम्मानित किया गया।  बहादुर अली एवं सुल्तान अली आई बी ग्रुप, अब्बास जफ़ऱ इमदादी संस ग्रुप, मंसूर जफ़ऱ पॉपुलर पेंट्स एंड केमिकल्स, इरफान अशरफी इस्माइल ब्रदर्स, इरफान बुखारी, बुखारी ग्रुप को वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ सलीम राज, फाउंडेशन के संरक्षक फैसल रिज़वी तथा प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद सिराज द्वारा ताजिर-ए – वक्त सम्मान से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर नन्हे रोज़ेदार जिसमे रायपुर के 2200 बच्चों का हौसला अफज़ाई किया गया। जिन्होंने भीषण गर्मी के बावजूद रोज़े रखे हैं। तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, महाराष्ट्र, राजस्थान और छत्तीसगढ़ सहित कई प्रदेशों में ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा नन्हे रोज़ेदारों को मोमेंटो, सर्टिफिकेट और उपहार देकर प्रोत्साहित किया जा रहा है।

कार्यक्रम में रायपुर संभाग तथा हमशीरा ग्रुप के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश सचिव फहीम अंसारी, प्रदेश उपाध्यक्ष ज़ुबेर महमूद, प्रदेश सह सचिव आसिफ अशरफी, उस्मान खान, कलीम साहब, हाजी गुलाम रसूल, अलकाफ गानीवाला, शाज़ी राशिद, शाहबान खान, शहबाज़ खान, आसिफ भिन्सरा, रायपुर जिला अध्यक्ष यासिर भाटी, सचिव नावेद, अज़ैन, जावेद, रुखसार खान, नज़मा बाजी, नूरजहां बाजी तथा हमशीरा ग्रुप का खास योगदान रहा। कार्यकम में एम के गौरी, शरीफ, नजऱ हुसैनी, बिलासपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष इरशाद अली, बिलासपुर संभाग सह प्रभारी रियाज़ अशरफी, बिलासपुर संभाग अध्यक्ष अतहर हुसैन, बिलासपुर संभाग उपाध्यक्ष फिरोज खान, बिलासपुर ग्रामीण अध्यक्ष रोशन खान, बस्तर संभाग अध्यक्ष साकिब खान, दुर्ग संभाग अध्यक्ष जाहिद खान, तिगाला साहब, डॉ साजिद, हनीफ, तौसीफ कवर्धा, सलाम रिज़वी, इंजीनियर मखमूर अली, हजऱत अशरफ मियां, एडवोकेट शाकिर, संजय बोरकर, शेख मुशीर, जावेद तथा रमीज़ अशरफ मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here