
देश की जनता को महंगाई के मोर्चे पर बड़ी राहत मिली है. सरकार की ओर से जारी किए गए रिटेल महंगाई (CPI) के आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल में घटकर अब 3.16 फीसदी (Retail Inflation In April) पर आ गई है. इससे पहले मार्च में रिटेल महंगाई दर में गिरावट आई थी. वहीं पांच महीने के निचले स्तर पर 3.34 प्रतिशत पहुंच गई थी. अप्रैल में महंगाई में गिरावट आने का सबसे मुख्य कारण खाने-पीने की चीजों की कीमतों में कमी आना है.
6 साल में सबसे कम हुई महंगाई:- खुदरा महंगाई की दर अप्रैल में घटकर 3.16 प्रतिशत रह गई है, जो करीब 6 साल में सबसे निचला स्तर है. इसके पीछे का सबसे बड़ा कारण यह है कि सब्जियों, फलों, दालों और दूसरे प्रोटीन रिच खाद्य पदार्थों की कीमतों में कमी है. बता दें, ये आंकड़ा रिजर्व बैंक की तय सीमा के अंदर है. जिसके कारण आर्थिक हालात स्थिर बनी हुई है.
अप्रैल 2024 में यह 4.83 प्रतिशत थी:- मार्च के महीने में खुदरा महंगाई दर 3.34 प्रतिशत थी, जबकि अप्रैल 2024 में यह 4.83 प्रतिशत थी. इससे पहले जुलाई 2019 में यह दर 3.15 प्रतिशत दर्ज की गई थी. इसमें सबसे खास बात यह है कि अप्रैल 2025 में खाद्य महंगाई सिर्फ 1.78 प्रतिशत रही, जबकि मार्च में ये 2.69 प्रतिशत और एक साल पहले की बात करें तो अप्रैल 2024 में 8.7 प्रतिशत थी.



