Home स्वास्थ्य एलोवेरा जेल के साथ मिलाकर लगा लें बस ये चीजें, 10 गुना...

एलोवेरा जेल के साथ मिलाकर लगा लें बस ये चीजें, 10 गुना बढ़ जाएगा त्वचा का निखार…

0

देशभर में गर्मी ने कोहराम मचा दिया है। भीषण गर्मी की वजह से स्किन से जुड़ी तमाम तरह की समस्याएं हो रही है। स्किन टैन हो रही, जिसकी वजह से चेहरे का नूर भी कम होने लगा है। ऐसे में स्किन प्रॉब्लम्स को दूर करने के लिए आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। एलोवेरा स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। लेकिन एलोवेरा जेल भी तभी असर दिखाता है जब इसका सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर स्किन की देखभाल कर सकते हैं।

कैसे बनाएं फेस पैक?

फेस पैक तैयार करने के लिए सबसे पहले एलोवेरा जेल निकालें। अब इसमें शहद और गुलाब जल मिलाएं। आप चाहे तो इसमें नारियल तेल और विटामिन ई कैप्सूल भी मिला सकते हैं। इन सभी चीजों को मिलाकर एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लें।

इस्तेमाल करने का तरीका

इस फेस पैक को चेहरे और गर्दन पर लगाएं और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। 20 मिनट बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। ऐसा करने से चेहरे का खोया निखार वापस लौट आएगा।

स्किन के लिए फायदेमंद है ये फेस पैक

इस फेस पैक को आप हफ्ते में एक से दो बार इस्तेमाल करें। इसके इस्तेमाल से चेहरे की रंगत साफ हो जाएगी। अगर आप फ्लॉलेस और ग्लोइंग स्किन चाहते हैं तो इसका जरूर इस्तेमाल करें। ये नेचुरल फेस पैक स्किन प्रॉब्लम्स से छुटकारा दिलाने में सहायक माना जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here