Home छत्तीसगढ़ परीक्षा में अधिकतम अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

परीक्षा में अधिकतम अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

0

 

कोरिया :   शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोनहत में बोर्ड परीक्षा में अव्वल आने वाले छात्र-छात्राओं को शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष ईश्वर प्रसाद राजवाड़े सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी हेमंत राजवाड़े, प्राचार्य देवदत्त सिंह, विद्यालय के स्टाफ तथा अभिभावकों की उपस्थिति में मिठाई खिलाकर, पुष्प गुच्छ मोमेंटो तथा डायरी पेन देकर सम्मानित किया गया कक्षा 12वीं में कुमारी जागृति गुप्ता ने 92.20%अंक हासिल किया वह विद्यालय तथा विकासखंड में प्रथम स्थान पर रही. जिले की मेरिट सूची में तीसरा स्थान हासिल किया

वहीं कक्षा दसवीं में अभिषेक यादव ने 88% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा अतिथियों के द्वारा बच्चों क़ो उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here