Home मनोरंजन कार एक्सीडेंट के बाद शतरंज खेलते-सुर लगाते नजर आए पवनदीप राजन, खुश...

कार एक्सीडेंट के बाद शतरंज खेलते-सुर लगाते नजर आए पवनदीप राजन, खुश हुए फैंस?

0

14 मई 2025:- ‘इंडियन आइडल 12’ के विनर पवनदीप राजन का हाल ही में बहुत बड़ा कार एक्सीडेंट हो गया था. लेकिन अब वो पूरी तरह से खतरे से बाहर हैं. दरअसल अस्पताल में दाखिल करने के बाद पवनदीप की कई सर्जरी हो चुकी है. सर्जरी के बाद वो पहले से बहुत बेहतर महसूस कर रहे हैं. तबीयत में सुधार आने के बाद अब पवनदीप सोशल मीडिया पर भी एक्टिव हो गए हैं. हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम स्टेटस पर एक स्टोरी पोस्ट की थी, जिसमें वो अपने स्टाफ के साथ शतरंज खेलते हुए दिख रहे थे. साथ ही उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ है, जिसमें वो अस्पताल में अपने बेड पर बैठकर गाना गाते नजर आ रहे हैं. उनका ये अंदाज देख उनके फैंस भी बेहद खुश हैं.

पवनदीप की टीम भी सिंगर के सोशल मीडिया अकाउंट से उनकी हेल्थ अपडेट फैंस के साथ शेयर करती रहती है. उनकी टीम ने ही बताया था कि एक्सीडेंट के बाद डॉक्टर ने बताया था कि पवनदीप के शरीर में कई जगह फ्रैक्चर है, जिसके लिए उनके कई ऑपरेशन होंगे. अब भी पवनदीप उसी अस्पताल में हैं, जहां उनका इलाज हो रहा है. पवनदीप राजन के इंस्टाग्राम स्टोरी से ये साफ जाहिर होता है कि अब उनकी हेल्थ पहले से काफी बेहतर है. अस्पताल के स्टाफ के साथ शतरंज खेलते हुए स्टोरी पोस्ट कर पवनदीप ने लिखा है कि ‘रिकवरी मोड ऑन. आपके आशीर्वाद के लिए शुक्रिया.’

होश आते ही ऊंचे सुर में गाने लगे पवनदीप

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here