Home स्वास्थ्य खून के गंदे पदार्थों को साफ करने के लिए खाएं ये चीजें,मिलेगा...

खून के गंदे पदार्थों को साफ करने के लिए खाएं ये चीजें,मिलेगा ज़बरदस्त फायदा…

0

अनहेल्दी लाइफस्टाइल और डाइट में मौजूद विषाक्त पदार्थों की वजह से खून में अशुद्धियां पैदा हो जाती हैं। स्वस्थ जीवन के लिए खून का पूरे शरीर में बिना किसी रुकावट के फ्लो बना रहना बहुत जरूरी है। खून जब गंदा हो जाता है, तो यह प्रक्रिया सुचारू रूप से नहीं हो पाती है। इससे इम्यूनिटी कमजोर होने लगती है और कई गंभीर स्वास्थ्य बीमारियों का खतरा पैदा हो जाता है। खून गंदा होने पर त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं जैसे चकत्ते, एलर्जी, खुजली होना आम बात है

खून साफ करने में सबसे अहम रोल डाइट का होता है। खून को टॉक्सिन फ्री रखने के लिए अधिक मेहनत या महंगे फूड खाने की जरूरत नहीं होती। लिवर और किडनी खून से अपशिष्ट पदार्थों को हटाकर उसे शुद्ध करते हैं। इसलिए जरूरी है कि हम इन अंगों के सेहत का ध्‍यान रखें। यदि ये अंग सही रहेंगे तो जाहिर है ब्लड शुद्ध रहेगा। यहां पर कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बता रहे हैं जो नेचुरल तरीके से खून साफ करने में मदद रकते हैं।

 चुकंदर :- चुकंदर में बीटासायनिन पाया जाता है, जो एक पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट है। यह खून को साफ करने में मदद करता है। चुकंदर को आप सलाद की तरह कच्‍चा खा सकते हैं या फिर इसका जूस निकाल कर पी सकते हैं। ये खून को साफ करने के अलावा खून बढ़ाने का भी काम करता है। साथ ही यह किडनी को भी स्‍वस्‍थ्‍य बनाता है

 गुड़:- गुड़ भी एक नेचुरल प्यूरिफायर की तरह काम करता है। इसका सेवन कब्ज रोकता है और लिवर को साफ कर शरीर से अपशिष्ट को बाहर निकालता है। गुड़ में पाया जाने वाला हाई आयरन कंटेंट हीमोग्लोबिन को बढ़ाने में भी मदद करता है। इसके रेगुलर सेवन से शरीर में हेल्दी ब्लड फ्लो को बढ़ाया जा सकता है।

तुलसी:- तुलसी के पत्तों का सेवन कई मायनों में स्‍वास्‍थ्‍य के लिए लाभकारी होता है। खाली पेट इसके कुछ पत्ते सेवन करने से खून साफ होता है। तुलसी के पत्ते में प्रचुर मात्रा में ऑक्सीजन पाया जाता है जो ब्लड में ऑक्सीजन की मात्रा भी पहुंचती है। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और डाइजेशन सिस्‍टम भी सही रहता है।

नीम:- नीम को एक नेचुरल ब्लड प्यूरीफाई माना जाता है। यह रक्त में मौजूद अशुद्धियों को अच्छे से साफ कर देती है। नीम के पत्‍तों को खाली पेट चबाएं और फिर पानी पी लें। इसके अलावा इसे पीसकर उसका घोल बनाकर भी पी सकते हैं। इसमें एंटी-इन्फ्लेमेटरी, एंटीबैक्‍टीरियल और एंटी-फंगल गुण मौजूद होते हैं, जो खून में जमा टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में असरदार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here