Home मनोरंजन पाकिस्तान के बाद तुर्की की बारी, बॉलीवुड ने लगाया कलाकारों पर बैन,...

पाकिस्तान के बाद तुर्की की बारी, बॉलीवुड ने लगाया कलाकारों पर बैन, वहां शूटिंग भी नहीं करेंगे..

0

भारत के पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच जब तुर्की ने हमारे पड़ोसी और दुश्मन देश पाकिस्तान का साथ दिया तो फिर भारत ने पकिस्तान के साथ ही तुर्की की भी अक्ल ठिकाने लगा दी. भारत और पाक की लड़ाई में तुर्की लगातार पाकिस्तान को समर्थन दे रहा है. बताया जा रहा है कि तुर्की ने पाक को सैन्य मदद की भी की थी. लेकिन भारत ने तुर्की को भी सबक सिखाना शुरू कर दिया है.

भारत की तरफ से तुर्की के खिलाफ कई कड़े एक्शन लिए जा रहे हैं और तुर्की का बायकॉट शुरू कर दिया गया है. वहीं इंडियन फिल्म इंडस्ट्री ने भी तुर्की को बड़ा झटका दे दिया है. ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने तुर्की में किसी भी भारतीय फिल्म, टेलीविजन शो की शूटिंग पर बैन लगा दिया है.

AICWA ने कहा- हम हमेशा देश के साथ खड़े रहे हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here