एमसीबी : छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक द्वारा मंगलवार को कार्यालय मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर में कलेक्टर डी. राहुल वेंकट, एसडीएम लिंगराज सिदार, एडिशनल एसपी अशोक वाडेगावंकर एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी शुभम बंसल की उपस्थिति में बुजुर्ग महिला एथलिट्स श्रीमती शकुन्तला सिंह उम्र 70 वर्ष, श्रीमती कमला देवी मंगतानी उम्र 67 वर्ष, श्रीमती संजीदा खातून उम्र 55 वर्ष एवं 12वीं की छात्रा कुमारी श्रुति मंगतानी को शॉल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। सभी एथलिट्स इस उम्र में भी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर सैकड़ों मैडल जीत कर प्रदेश के साथ-साथ देश का भी नाम रोशन कर रहीं हैं।
आपको बता दें की एमसीबी जिले की एथलेटिक्सशकुन्तला सिंह ने एथलेटिक्स पावर की प्रतियोगिता मे ना सिर्फ जिला बल्कि राज्य समेत राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय स्तर पर परचम
लहराया है। 70 वर्षीय शकुन्तला सिंह 15 गोल्ड मेडल राष्ट्रीय10 गोल्ड मेडल अन्तराष्ट्रीय स्तर अपने नाम किया है। इसके अलावा शकुंतला सिंह को महिला बाल विकास विभाग जिला एमसीबी और विभिन्न शासकिय गैर शासकीय मंचो द्वारा भी सम्मानित किया गया है। इसके अलावा हिमालय ब्रेकिंग रोक क्रॉसिंग लिवर क्रॉसिंग आईस क्रॉसिंग में मेडल और 1981-82 में सर्टिफिकेट प्राप्त कर चुकी है।
इस दौरान राज्य महिला आयोग अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर कलेक्टर डी. राहुल वेंकट, एसडीएम लिंगराज सिदार, एडीशनल एसपी अशोक वाडेगावंकर एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी शुभम बंसल उपस्थित रहें।



