Home छत्तीसगढ़ तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार ने महिला को ठोका

तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार ने महिला को ठोका

0

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय,सरगुजा : राष्ट्रीय राजमार्ग 130 में हादसो का सिलसिला बदस्तूर जारी है इसी कड़ी में बीते 11 मई2025 को ग्राम लहपटरा शिवमन्दिर के ठीक सामने अम्बिकापुर बिलासपुर मुख्य मार्ग में एक मोटरसाइकिल सवार ने तेजगति से लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुये एक महिला एवं बच्ची को ठोकर मार कर फरार हो गया।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक महिला मुन्नी बाई अपने नातिन रश्मि राजवाड़े के साथ ग्राम लहपटरा निवासी दिलसाय राजवाड़े के घर शादी में न्योता देने गई थी । वापसी के दौरान शिवमन्दिर के ठीक सामने मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 15 ईई 3462 के सवार ने महिला को ठोकर मार दिया। महिला के सिर एवं पैर में चोट लगने कारण गंभीर रूप से घायल हो गई और बच्ची रश्मि राजवाड़े को भी हल्की मामूली चोटे आई। घायल महिला को अम्बिकापुर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल महिला के पुत्र रामप्रकाश पिता देवप्रसाद उम्र 37 साल निवासी ग्राम पीपरखार ने थाना उपस्थित आकर प्राथमिकी दर्ज कराया है। मामले में धारा 281,125(ए) बीएनएस कायम कर लखनपुर पुलिस विवेचना कार्यवाही में लिया है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here