Home देश-विदेश तालिबान के साथ भारत का बड़ा कूटनीतिक दांव, जयशंकर ने अफगान विदेश...

तालिबान के साथ भारत का बड़ा कूटनीतिक दांव, जयशंकर ने अफगान विदेश मंत्री से पहली बार की बातचीत

0
नई दिल्ली :  विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अफगानिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री मावलवी आमिर खान मुत्ताकी के साथ बातचीत की और 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निंदा करने के लिए उनकी सराहना की, जिसमें 26 निर्दोष नागरिकों की मौत हो गई थी।इसके अलावा, जयशंकर ने हाल ही में पाकिस्तान की तरफ से अफगान क्षेत्र पर मिसाइल हमले करने के आरोपों और भारत और अफगानिस्तान के बीच अविश्वास पैदा करने वाली खबरों पर बात की।

विदेश मंत्री ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

जयशंकर ने इंटरनेट मीडिया पर एक पोस्ट में बताया है कि अफगानिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री मुत्तकी से आज काफी अच्छी बात हुई है। उन्होंने पहलगाम हमले की निंदा की है जिसकी हम तारीफ करते हैं। हाल ही में भारत और अफगानिस्तान के बीच अविश्वास फैलाने की पाकिस्तान की कोशिशों को जिस तरह से उन्होंने खारिज किया है, उसका भी स्वागत करते है।
उन्होंने आगे कहा, “अफ़गान लोगों के साथ हमारी पारंपरिक दोस्ती और उनकी विकास संबंधी ज़रूरतों के लिए निरंतर समर्थन को रेखांकित किया। सहयोग को आगे बढ़ाने के तरीकों और साधनों पर चर्चा की।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here