Home छत्तीसगढ़ पति-पत्नी ने एक ही जमीन-मकान का 3 लोगों से किया सौदा, 15...

पति-पत्नी ने एक ही जमीन-मकान का 3 लोगों से किया सौदा, 15 लाख लेकर फरार

0

रायगढ़ : जिले में एक युवक से 15 लाख की ठगी हुई है। आरोपी पति-पत्नी ने खुद को सिम्स का डॉक्टर बताया और एक ही मकान को बेचने के लिए 3 लोगों से सौदा कर लिया। झांसे में आकर चंदन ठाकुर (46) ने पैसे दे दिए।

मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। चंदन ने पहले 5 लाख दिए फिर 10 लाख का चेक दिया। जब उसे पता चला कि उसी जमीन का सौदा उन्होंने 2 और लोगों से भी किया तो रुपए मांगने वापस गया। तब आरोपी उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी देने लगे। तब पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई। तब युवक के पता करने पर जानकारी मिली कि दोनों पति पत्नी ने उसी भूमि व मकान का सौदा बिलासपुर में रहने वाले आशीष टंडन व रायपुर के मोहम्मद तौसिफ से भी करते हुए उनसे भी कुछ रकम लिया है।

तब चंदन को ठगी का एहसास हुआ और उसने फोन पर संजय बंजारे को जमीन व मकान का रजिस्ट्री कराने या फिर रुपए वापस करने कहा, तो संजय फोन पर गाली गलौज करते हुए झूठे केस में फंसा देने की धमकी देने लगा।​​​​​​​ इस संबंध में डीएसपी सुशांतो बनर्जी ने बताया कि खुद को सिम्स का डॉक्टर बताकर पति-पत्नी ने ठगी की घटना को अंजाम दिया है। चंदन ने जमीन व मकान खरीदने के लिए उन्हें 15 लाख 50 हजार रुपए दिया था, लेकिन न तो उसके नाम से रजिस्ट्री कराया गया और न अब रुपए वापस कर रहे हैं। अब एक ही जमीन व मकान का सौदा 3 लोगों से किया। आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर उनकी पतासाजी की जा रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here