रिपोर्टर मुन्ना पांडेय,सरगुजा : एक युवक ने ग्यारह हजार वोल्टेज खम्भे में चढ़ कर तरंगित तार को छू लिया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भानू पावले आ0 सुखन राम पावले उम्र 25 वर्ष साकिन ग्राम इरगवा थाना दरिमा जिसकी दिमागी हालत छः महीने से ठीक नहीं थी। 15 मई दिन गुरुवार को परिजन थाना क्षेत्र लखनपुर के ग्राम केवरी में जड़ी बूटी से ईलाज कराने वैध के पास लेकर आये थे। शाम को युवक बोला घर वापस नहीं जाऊंगा। परिवार के लोग युवक को वैध के पास छोड़कर अपने गृह ग्राम वापस चले गये।
16 मई दिन शुक्रवार को जब युवक को लेने आये तो परिवार वालों को देख युवक भागने लगा, भागते भागते ग्राम बेलदगी तूरियापारा पहुंच कर ग्यारह हजार वोल्टेज बीजली खम्भे में चढ़ कर तरंगित तार को छू लिया। झटका लगने से युवक जमीन पर गिर गया। जिसे उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखनपुर लाया गया।
जहां डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंच मकतूल युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मर्ग कायम कर पंचनामा कार्यवाही में लिया है।



