Home छत्तीसगढ़ राशन दुकान से चावल चना की चोरी -मामला दर्ज

राशन दुकान से चावल चना की चोरी -मामला दर्ज

0

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा : सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत ग्राम पंचायत केवरा में संचालित राशन दुकान से चावल चना चोरी होने का मामला सामने आया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दूकान संचालक इस्तेयाक अली वल्द स्व0 मुबारक अली उम्र 42 साल निवासी लखनपुर वार्ड क्रमांक 05 ने थाना उपस्थित आकर प्राथमिकी दर्ज कराया कि घटना तारीख 30 अप्रेल से लेकर 15 मई 2025 के दरमियान शासकीय उचित मूल्य दुकान से 10.74 किविन्टल चना (21 बोरी) तथा चावल 5 किविन्टल (10 बोरी) चावल किमती 10220/रूपये अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले जाया गया।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक राशन दूकान में माह अप्रैल का चावल शक्कर नमक माह मार्च राशन दुकान में आया था। बाद में माह अप्रैल का चना 10.74 किविन्टल 21 बोरी तारीख 21 अप्रैल 2025 को आया। माह अप्रैल के चावल शक्कर को नमक को 15 अप्रैल से 30 अप्रेल 2025 तक वितरण किया गया। बाद में आने कारण चना का वितरण नहीं किया गया था। 10.74 किविटल (21बोरी) चना तथा बचत चावल 128. 94 किविन्टल राशन दुकान में ही था।

दुकान संचालक जब तारीख 15 मई 2025 को जून माह का चावल चना शक्कर नमक आया था जिसे गिराने के लिए उचित मूल्य दुकान केवरा गया। और दुकान को खोला तो देखा शटर का ताला नहीं था। अंदर गोदाम के दरवाजे का गुलाबा टुटा हुआ था । चावल चना शक्कर नमक का मिलान किया तो दुकान में रखी चना और चावल गायब थे।कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले जाया गया था। दुकान संचालक के रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 303(2) बीएनएस क़ायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here