
राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है. साइंस स्ट्रीम में 94.43 फीसदी और आर्ट्स स्ट्रीम में कुल 97.70 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं. काॅमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट सबसे अधिक 99.07 फीसदी रहा. वहीं लड़कियों ने लड़कों को पीछे छोड़ते हुए शानदार प्रदर्शन किया है. तीनों स्ट्रीम में लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से अधिक रहा. एग्जाम में शामिल स्टूडेंट्स यहां दिए गए लिंक पर रोल नंबर दर्ज कर स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं और मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं.
साइंस, आर्ट्स और काॅमर्स स्ट्रीम में लड़कियों ने मारी बाजी
राजस्थान बोर्ड 12वीं काॅमर्स स्ट्रीम में परीक्षा में कुल 18445 लड़के सफल हुए हैं, जिनका पास प्रतिशत 98.97 फीसदी रहा. वहीं 9305 लड़कियां पास हुई हैं, जिनके नतीजे 99.27 फीसदी दर्ज किए गए हैं. 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम की परीक्षा में 267737 लड़के पास हुए हैं और रिजल्ट 97.09 प्रतिशत रहा, जबकि कुल लड़कियां 297609 सफल हुई हैं और रिजल्ट 98.42% रहा. इंटर साइंस स्ट्रीम की परीक्षा में 166042 (98.07 प्रतिशत) लड़के पास हुए हैं और कुल 101822 (99.02%) लड़कियां सफल हुई हैं.



