Home क्रिकेट टॉप-2 की जंग की है बात, पंजाब और मुंबई लगाएंगी जान की...

टॉप-2 की जंग की है बात, पंजाब और मुंबई लगाएंगी जान की बाजी, जयपुर में धमाल तय!

0

मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स सोमवार को आईपीएल के अपने अंतिम लीग चरण के मुकाबले में जब एक-दूसरे का सामना करेंगे तो शीर्ष दो में जगह बनाने की कोशिश में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए पूरा जोर लगाएंगे। गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स ने लीग के चरण के कई मैच बाकी रहते ही आईपीएल प्लेआफ में अपनी जगह पक्की कर ली है।

इन टीमों के बीच शीर्ष दो में जगह बनाने की होड़ है ताकि फाइनल में पहुंचने के लिए टीम को एक अतिरिक्त मौका मिल सके। पंजाब किंग्स 17 अंकों के साथ तालिका में अभी दूसरे स्थान पर है, लेकिन मुंबई से हारने पर वह तीसरे या चौथे स्थान पर पहुंच जाएगी जिससे टीम को 30 मई को एलिमिनेटर के लिए तैयार होना पड़ेगा।

पंजाब के लिए है मुश्किल

पंजाब के लिए शीर्ष दो में रहना मुश्किल है, क्योंकि उन्हें मुंबई की मजबूत टीम के विरुद्ध जीत दर्ज करने के बाद यह भी उम्मीद करनी होगी कि गुजरात (18 अंक) और आरसीबी (17 अंक) अपने-अपने अंतिम मैच हार जाएं। गुजरात अपना आखिरी मैच हार चुकी है। उसे चेन्नई ने मात दी जिससे पंजाब की राह थोड़ी आसान हुई है। पंजाब किंग्स को पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स से मिली हार के बाद अब शीर्ष दो में आने के लिए मुंबई इंडियंस के विरुद्ध हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी।मुंबई इंडियंस का नेट रन रेट प्लेऑफ में क्वालीफाई करने वाली टीमों में सबसे बेहतर है। टीम अगर पंजाब किंग्स को हराने में सफल रही तो यह उसके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। ऐसी स्थिति में गुजरात टाइटंस और आरसीबी अपने अपने-अपने आखिरी मैचों को हारते है तो मुंबई की टीम शीर्ष दो में होगी।

पहले खिताब पर पंजाब की नजरें

हालांकि,पंजाब की टीम इस सीजन दमदार फॉर्म में हैं और 11 साल बाद ये टीम प्लेऑफ में पहुंची है। पंजाब ने अभी तक खिताब नहीं जीता है। इस बार ये टीम खिताब की दावेदार भी नजर आ रही है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पिछले साल कोलकाता को अपनी कप्तानी में खिताब दिलाया था। इस बार वह पंजाब को विजेता बना सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here