Home देश पीएम मोदी के वडोदरा रोड शो में कर्नल सोफिया कुरैशी के परिवार...

पीएम मोदी के वडोदरा रोड शो में कर्नल सोफिया कुरैशी के परिवार ने बरसाए फूल, गदगद भाई-बहन ने कही ये बात

0

वडोदरा : पीएम मोदी आज गुजरात दौरे पर हैं। पीएम वडोदरा पहुंच गए हैं, जहां वो एक मेगा रैली कर रहे हैं। पीएम के स्वागत में सैकड़ों लोग शामिल हुए, जिनका पीएम ने हाथ हिलाकर अभिवादन किया। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार पीएम अपने गृह राज्य गए हैं।

25000 से अधिक महिलाओं ने किया स्वागत

पीएम की इस यात्रा में 82,000 करोड़ रुपये की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास होगा। प्रधानमंत्री का 25,000 से अधिक महिलाओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया, जो एक विशेष ‘सिंदूर सम्मान यात्रा’ में उन पर फूलों की वर्षा कर रहीं थी।

मंच पर दिखा कर्नल सोफिया कुरैशी का परिवार

ऑपरेशन सिंदूर के बाद चर्चा में आई भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी का परिवार भी पीएम के रोड शो के दौरान मंच पर दिखा। परिवार के सदस्यों ने पीएम मोदी के रोड शो के दौरान फूल भी बरसाए। गुजरात की अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी राज्य में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
सोफिया कुरैशी की बहन ने की पीएम का तारीफ

वडोदरा में पीएम मोदी के रोड शो पर कर्नल सोफिया कुरैशी की जुड़वां बहन शायना सुनसारा ने कहा,पीएम मोदी से मिलकर हमें अच्छा लगा। पीएम मोदी ने महिला सशक्तिकरण के लिए बहुत कुछ किया है। सोफिया मेरी जुड़वां बहन है। जब आपकी बहन देश के लिए कुछ करती है, तो इससे न केवल मुझे बल्कि दूसरों को भी प्रेरणा मिलती है। वह अब केवल मेरी बहन नहीं बल्कि देश की बहन भी है।

दाऊदी बोहरा समुदाय भी उत्साह के साथ पीएम का स्वागत करने की तैयारी कर रहा है, जबकि भारतीय सशस्त्र बलों और ऑपरेशन सिंदूर के सम्मान में विभिन्न सांस्कृतिक प्रदर्शन किए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here