Home आस्था घर में नीम का पेड़ लगाना अच्छा या बुरा, किस बात का...

घर में नीम का पेड़ लगाना अच्छा या बुरा, किस बात का मिलता है संकेत?

0

न्याय के देवता शनि या राहु-केतु की पीड़ा से बचने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं, लेकिन एक सरल उपाय अधिक कारगर हो सकता है. इसका समाधान यह है कि घर के बाहर नीम का पेड़ लगाएं. हिंदू धर्म में नीम के पेड़ की बहुत पूजा की जाती है. स्वास्थ्य और ज्योतिषीय उपचार की दृष्टि से इस वृक्ष का अपना विशेष स्थान है. ज्योतिषियों के अनुसार, नीम का पेड़ शनि के बुरे प्रभावों को दूर करता है. लेकिन, याद रखें कि आपको नीम का पेड़ सही दिशा में लगाना होगा. ऐसा करने से आप पापों से मुक्त हो जाएंगे और आपके घर में बरकत आएगी.

हिंदू धार्मिक ग्रंथों में कुंडली में ग्रहों का अध्ययन किया जाता है. हमारे जीवन की सभी घटनाएं ग्रहों की स्थिति से संबंधित हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नीम के पेड़ का सीधा संबंध मंगल ग्रह से होता है. इसके साथ ही केतु और शनि ग्रह भी इससे जुड़े हुए हैं. ऐसे में अगर आप नीम का पेड़ लगाना चाहते हैं तो दक्षिण दिशा बहुत शुभ रहेगी. दक्षिण दिशा में नीम का पेड़ लगाने से घर में लंबे समय तक समृद्धि बनी रहेगी.

पितृ दोष होगा दूर:- हिंदू धर्म में नीम के पेड़ को नीमाढ़ी देवी कहा जाता है. इस वृक्ष की पूजा इसलिए की जाती है, क्योंकि इसमें देवी की सुगंध आती है. मान्यता है कि इस पेड़ की लकड़ी से हवन करने से वास्तु दोष दूर होते हैं. परिवार में सुख-शांति बनी रहती है और पितरों के श्राप से भी मुक्ति मिलती है. इसके अलावा घर में नीम के पत्ते जलाने से नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है.

शनि-मंगल दोषों से मुक्ति:- नीम का पेड़ मंगल ग्रह से जुड़ा है. इस कारण इस वृक्ष पर जल चढ़ाने से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं और फलस्वरूप मंगल ग्रह के अशुभ प्रभाव दूर होते हैं. इसके अलावा नीम की माला पहनने से शनि के बुरे प्रभाव से बचाव होता है. वहीं कुंडली में केतु ग्रह को शांत करने के लिए पानी में नीम के पत्ते डालकर स्नान करें.

इस राशि के लोगों को लाभ:- कई राशियों के लोगों को अपने घर के बाहर पेड़ लगाने और उसकी पूजा करने से विशेष लाभ मिलता है. ज्योतिष में शनि को मकर और कुंभ राशि का स्वामी माना जाता है. इसलिए शनिदेव की पूजा करने से इस राशि के लोगों को विशेष लाभ मिलता है. शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए घर के बाहर नीम का पेड़ लगाया जाता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here