Home खेल साउथ कोरिया में लहराया तिरंगा, भारत ने 4×400 मीटर मिक्स्ड रेस में...

साउथ कोरिया में लहराया तिरंगा, भारत ने 4×400 मीटर मिक्स्ड रेस में जीता गोल्ड.आस-पास भी नहीं पहुंच पाए धावक

0

ई दिल्ली: भारत ने एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया है। भारतीय एथलेटिक टीम ने 4×400 मीटर मिश्रित रिले स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर अपना खिताब बरकरार रखा।

भारतीय रिले टीम ने जबरदस्त तालमेल और गति का प्रदर्शन करते हुए 3:18.12 सेकंड में दौड़ पूरी की और सभी को पीछे छोड़ दिया।

भारतीय टीम की ओर से रूपल चौधरी, संतोष कुमार तमिलारासन, विशाल टीके और सुभा वेंकटेशन ने दमदार प्रदर्शन किया। चारों धावकों ने शानदार टीम वर्क दिखाया और शुरुआत से ही भारत को दौड़ में बनाए रखा। जिसका परिणाम भारत को मिला। भारत ने एक बार फिर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। इससे पहले भी भारत ने इस खेल में गोल्ड मेडल जीता था।

संतोष कुमार ने शुरुआत से ही बढ़त बनाई

रेस की शुरुआत संतोष कुमार ने किया, उन्होंने तेज़ शुरुआत करते हुए भारत को बढ़त दिलाई। इसके बाद उन्होंने बैटन रूपल चौधरी को सौंपी, जिनके सामने चीन की धाविका से कड़ी टक्कर थी। रूपल ने अपनी चाल में धैर्य रखा और बढ़त को बनाए रखते हुए बैटन विशाल टीके को दी।

सुभा वेंकटेश ने लय को रखा बरकरार

विशाल ने शुरुआती दबाव झेला और फिर स्पीड बढ़ाते हुए भारत की बढ़त को और मजबूत किया। आखिरी चरण में दौड़ीं सुभा वेंकटेशन ने जबरदस्त संतुलन और गति का परिचय देते हुए दौड़ को शानदार अंदाज में समाप्त किया और गोल्ड मेडल पर मुहर लगा दी।

भारतीय टीम ने यह दौड़ 3:18.12 सेकंड में पूरी की, जो इस सीजन में उनका अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन माना जा रहा है। उन्होंने चीन को हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। चीन इस रेस में दूसरे नंबर पर रहा। चीन ने 3:20.52 सेकंड में अपना दौड़ पूरा करते हुए रजत पदक हासिल किया। वहीं इस सूची में श्रीलंका तीसरे स्थान पर रहा। श्रीलंका ने 3:21.95 सेकंड में दौड़ पूरा करके कांस्य पदक जीता।

इस जीत के साथ भारत ने 4×400 मीटर मिश्रित रिले स्पर्धा में अपना तीसरा पदक हासिल किया है। 2019 में जब यह स्पर्धा पहली बार चैंपियनशिप में शामिल हुई, तब भारत ने रजत पदक जीता था। 2023 में भारत ने पहली बार स्वर्ण पदक हासिल कर इतिहास रचा था और अब 2025 में भारत ने लगातार दूसरी बार स्वर्ण जीतकर अपना खिताब बरकरार रखा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here