
पंजाब की नई रणनीति बनी गेमचेंजर
विराट कोहली की आरसीबी अनुभव और आत्मविश्वास से लबरेज है। कोहली ने इस सीजन 602 रन बनाए हैं और टॉप फार्म में हैं। फिल साल्ट, जितेश शर्मा और रजत पाटीदार ने लगातार योगदान देकर मध्यक्रम को मजबूती दी है। जितेश की पिछली मैच में खेली गई सर्वश्रेष्ठ पारी टीम के लिए निर्णायक साबित हो सकती है। गेंदबाजी में हेजलवुड और भुवनेश्वर की जोड़ी, साथ ही क्रुणाल और नुवान तुषारा जैसे विकल्पों ने आरसीबी को गहराई दी है। चोटों से परेशान आरसीबी अब लगभग पूरी तरह फिट है, और इस अहम मुकाबले में अपनी पूरी ताकत झोंकने को तैयार है।
पिच का मिजाज और रणनीति
न्यू चंडीगढ़ स्टेडियम में इस सीजन में अबतक चार मैच खेले गए। जिसमें पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ जीत हासिल की। वहीं, आरसीबी और राजस्थान के खिलाफ टीम को हार का सामना करना पड़ा। इस सीजन में तीन बार 200 पार स्कोर बन चुका है।
दोनों टीमें घरेलू मैदान में हारी
इस सीजन में पंजाब किंग्स और आरसीबी ने दो बार आमने सामने हुई। दोनों टीमों को अपने घरेलू मैदान पर हार का सामना करना पड़ा। बेंगलुरू में 14 ओवर के मैच में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट के नुकसान पर 95 रन बनाए थे, जबकि पंजाब किंग्स ने 12.1 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 98 रन बनाकर मैच पांच विकेट से जीता था। न्यू चंडीगढ़ स्टेडियम में विराट कोहली के शान नाबाद 73 रनों की पारी की बदौलत टीम ने पंजाब किंग्स को सात विकेट से हराकर 24 घंटों के भीतर अपनी हार का बदला लिया था।



