Home देश अयोध्या में शराब के बाद नॉनवेज बैन, इन जगहों पर बिल्कुल नहीं...

अयोध्या में शराब के बाद नॉनवेज बैन, इन जगहों पर बिल्कुल नहीं होगी ब्रिकी?

0

अयोध्या:- रामनगरी में अब पूर्ण रूप से नॉनवेज के बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी है. अयोध्या को अब मांस-मदिरा मुक्त किए जाने की तैयारी है. अयोध्या में रामनगरी की पवित्रता बनाए रखने के उद्देश्य से प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है. राम पथ, धर्म पथ, 14 कोसी और पंचकोशी परिक्रमा मार्गों पर अब मांसाहारी खाद्य पदार्थों की बिक्री पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दी गई है. इसको लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से सख्त कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

उपायुक्त ने निरीक्षण के दौरान राम पथ का जायजा लिया और साफ-सफाई, धार्मिक मर्यादा और श्रद्धालुओं की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र धार्मिक दृष्टिकोण से अत्यंत संवेदनशील है और यहां नॉनवेज की बिक्री न केवल आस्था के विरुद्ध है बल्कि कानून व्यवस्था की दृष्टि से भी अनुचित है.

उल्लेखनीय है कि इस संबंध में पहले सीएम पोर्टल पर कई बार शिकायतें दर्ज की गई थीं. लोगों ने राम पथ व परिक्रमा मार्गों पर मांसाहारी दुकानों की मौजूदगी को लेकर आपत्ति जताई थी. इसके अलावा नगर निगम अयोध्या ने भी पहले ही एक प्रस्ताव पारित कर इन क्षेत्रों में नॉनवेज की बिक्री पर रोक लगाने का समर्थन किया था.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here