Home छत्तीसगढ़ माहवारी स्वच्छता दिवस मनाया गया 

माहवारी स्वच्छता दिवस मनाया गया 

0

 

खरोरा : शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायखेड़ा में रूम टू रीड बालिका शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य माहवारी के दौरान महिलाओं और बालिकाओं के स्वच्छता,पुरुषों की भागीदारी, जागरूकता और सम्मान के अधिकार पर प्रकाश डालते हुए, #PeriodFriendlyWorld के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना रहा।इस अवसर पर बालिकाओं, पालकों, शिक्षकों, समुदाय के सदस्यों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, मितानिनों, हेल्थ ऑफिसर और एलुमनी बालिकाओं की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम के अंतर्गत माहवारी संबंधी अनेक विषयों जैसे – माहवारी का महत्व, शरीर की जैविक प्रक्रिया, इससे जुड़ी मिथ्य,सुरक्षित स्वच्छता साधनों का प्रयोग (सैनिटरी पैड, कॉटन कपड़ा, मेन्स्ट्रुअल कप,टेम्पून,पुनः उपयोग होने वाले पैड आदि), स्वच्छता प्रबंधन, पौष्टिक आहार की आवश्यकता, मानसिक स्वास्थ्य, तथा सामाजिक संवेदनशीलता पर चर्चा की गई।कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर द्वारा उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं का HB टेस्ट किया गया तथा संतुलित आहार, चिकित्सकीय सलाह और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने हेतु मार्गदर्शन दिया गया।कार्यक्रम में पोस्टर निर्माण, समूह चर्चा, प्रश्नोत्तरी, माहवारी से जुड़े धारणा व बदलाव के प्रयास,केस स्टोरी,पहली माहवारी का अनुभव साझा करना,वीडियो, सोशल मीडिया स्टेटस,पीरियड बेल्ट और सेल्फी स्टैंड जैसे संसाधनों के माध्यम से माहवारी पर संवाद सुनिश्चित किया गया।कार्यक्रम में यह संदेश दिया कि माहवारी हमारी स्वस्थता की निशानी है इस पर खुलकर बात करना, इसे सम्मान के साथ स्वीकारना और दूसरों को भी जागरूक करना अति आवश्यक है। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी का महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here