Home छत्तीसगढ़ विकसित कृषि संकल्प अभियान, विकसित भारत के लिए महत्वपूर्ण कड़ी साबित होगा...

विकसित कृषि संकल्प अभियान, विकसित भारत के लिए महत्वपूर्ण कड़ी साबित होगा –– धीरज मौर्य, भाजपा मण्डल अध्यक्ष

0

केल्हारी: किसानों के विकसित होने से ही भारत विकसित होगा, जिसके लिए भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार कार्य योजना बनाकर कार्य कर रही है। विकसित कृषि संकल्प अभियान, विकसित भारत के लिए महत्वपूर्ण कड़ी साबित होगा। उक्त बयान केल्हारी भाजपा मण्डल अध्यक्ष धीरज मौर्य ने घाघरा में आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान के दौरान कही। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा की सरकार हर मोर्चे पर हर वर्ग के लिए कार्य कर रही है। देश की संप्रभुता के साथ साथ विकसित भारत की परिकल्पना एवं उस दिशा पर कार्य सिर्फ भाजपा की सरकार ही कर सकती है, किसानों को विकसित एवं सशक्त बनाने के दिशा पर भाजपा सरकार ने मजबूती से सफल प्रयास कर रही है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने जो 2047 तक विकसित भारत की परिकल्पना किए हैं जिसमें विकसित कृषि संकल्प अभियान महत्वपूर्ण कड़ी साबित होगा।

उल्लेखनीय है कि कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय नई दिल्ली के निर्देशानुसार जिले में 29 मई से 12 जून तक चलने वाले विकसित कृषि संकल्प अभियान का शुभारंभ किया गया है।विकसित कृषि संकल्प अभियान, किसानों को खरीफ मौसम की पूर्व तैयारी को सशक्त बनाने, किसानों को आधुनिक व वैज्ञानिक कृषि तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से किसानों से संबंधित विभाग जैसे उद्यान, पशुपालन, मछली पालन के अधिकारियों तथा कृषि महाविद्यालय के वैज्ञानिकों द्वारा ग्राम पंचायतों में पहुंचकर किसानों को मृदा परीक्षण, धान की कतार बोनी एवं पैडी ट्रांसप्लांटर से धान रोपड, ड्रोन तकनीकी का उपयोग, प्राकृतिक खेती योजना के बारे में, बीजों की नवीन किस्में, संतुलित उर्वरक उपयोग, संतुलित कीटनाशक उपयोग, पशुओं की मौसमी बिमारियों एवं उपचार, उद्यानिकी फसलों के बारे में विस्तृत रूप से परिचर्चा करते हैं, साथ ही कृषि विभाग, उद्यान विभाग, पशुपालन, मछलीपालन विभाग की प्रमुख राज्य एवं केन्द्रीय योजना के बारे में जानकारी साझा की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here