Home लाइफ बेसन के अद्भुत फायदों से पाएं खूबसूरत और चमकदार त्वचा

बेसन के अद्भुत फायदों से पाएं खूबसूरत और चमकदार त्वचा

0

र कोई चाहता है कि उसका चेहरा साफ, चमकदार और मुलायम दिखे। लेकिन धूल, धूप और गंदगी के कारण हमारी त्वचा की चमक धीरे-धीरे कम होती जाती है। ऐसे में कई लोग केमिकल वाले ब्यूटी प्रोडक्ट्स का सहारा लेते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये केमिकल वाली क्रीम और फेसवॉश आपकी त्वचा को काफी नुकसान पहुंचा सकते हैं?

अगर आप भी उन्हीं लोगों में से हैं, तो आइए जानते हैं एक ऐसा घरेलू और सस्ता तरीका जिसे आप रोजाना अपना सकते हैं। माना जाता है कि बेसन त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह आपकी खूबसूरती को और भी निखारता है। बेसन त्वचा को साफ करने, दाग-धब्बों को कम करने और चेहरे पर निखार लाने में मदद करता है।

अगर आप नहाने से पहले रोजाना या हफ्ते में कुछ बार अपने चेहरे पर बेसन को सही तरीके से लगाते हैं, तो कुछ ही दिनों में आपकी त्वचा मुलायम और चमकदार दिखने लगेगी। आइए जानते हैं नहाने से पहले त्वचा पर बेसन लगाने के 5 तरीके, जो बिना किसी साइड इफेक्ट के आपकी त्वचा को खूबसूरत बना सकते हैं।

बेसन और गुलाब जल

गुलाब जल बेसन के साथ मिलकर त्वचा को ठंडक पहुंचाता है और त्वचा को गहराई से साफ करता है। यह मिश्रण त्वचा को हाइड्रेट और फ्रेश बनाता है। नहाने से पहले इसे चेहरे पर लगाएं और 10-15 मिनट बाद धो लें। इससे आपकी त्वचा को ताजगी मिलेगी, साथ ही त्वचा में नमी भी आएगी।

बेसन और दूध

दूध में मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा को गहराई से साफ करता है और बेसन को एक्सफोलिएट करता है। यह मिश्रण त्वचा को मुलायम, चमकदार और टैन फ्री बनाता है। इसे हफ्ते में 2-3 बार लगाने से चेहरा ग्लो करने लगता है। कोशिश करें कि इसे रोजाना नहाने से पहले लगाएं और 10 मिनट तक लगा रहने दें, फिर ठंडे पानी से धो लें।

बेसन और नींबू

नींबू में विटामिन सी होता है जो चेहरे के दाग-धब्बे और टैनिंग को कम करता है। बेसन के साथ पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाने से त्वचा साफ और एक समान दिखती है। इस मिश्रण को रोजाना नहाने से पहले 10-15 मिनट तक लगाएं।

बेसन और एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल में सुखदायक और हीलिंग गुण होते हैं, जो त्वचा को राहत देते हैं। बेसन के साथ मिलाने पर यह पेस्ट मुंहासों को कम करता है और त्वचा को मुलायम बनाता है। आप नहाने से पहले रोजाना 15-20 मिनट के लिए अपनी त्वचा पर एलोवेरा जेल और बेसन का पेस्ट लगा सकते हैं। यह मिश्रण त्वचा के लिए बहुत अच्छा है।

बेसन और शहद

बेसन और शहद हमारी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। बेसन में एंटी-बैक्टीरियल और मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं। बेसन के साथ मिलाने पर यह त्वचा को पोषण देता है और चमक देता है। रूखी त्वचा के लिए यह सबसे अच्छा उपाय है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here