Home छत्तीसगढ़ 1117778 रूपये की ठगी- आनलाइन ठगी का शिकार हुआ ग्रामीण मामला दर्ज

1117778 रूपये की ठगी- आनलाइन ठगी का शिकार हुआ ग्रामीण मामला दर्ज

0

 

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा : थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत केवरी निवासी ब्रम्हा दास आ0 श्याम दास उम्र 32 वर्ष के साथ 1117778/- रूपये आनलाइन ठगी किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। दरअसल पम्प गोल्ड माइंडेड गोल्ड कोईंस के नाम से कम्पनी पर आन लाइन वर्क करते हैं जिसमें गोल्ड खरीद कर बेचने का काम किया जाता हैं। आन लाइन सोना खरीद बिक्री करने से अच्छी मुनाफा कमाने का झांसा देकर प्रार्थी से 1117778/- लाख रुपये टेलीग्राम आई डी REKH 36362 मोबाइल नंबर 84204 12125, के मालिक तथा उसके अन्य साथियों के द्वारा ठग लिया गया है। दरअसल यह मामला 1 जनवरी 2025 से 18 मार्च 2025 के मध्य का है । प्रार्थी ने 28 मई 2025को थाना उपस्थित आकर पैसा ठगी किये जाने के संबंध में अज्ञात लोगों के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराया है। अपने लिखित शिकायत में बताया कि अलग-अलग तिथियों में पैसा डबल करने का प्रलोभन देते हुए अलग-अलग बैंक खाता धारकों के नाम से फ़ोन -पे -पर रूपये मंगाये गये। प्रार्थी ने तफ़सील से जानकारी देते हुये रिपोर्टर दर्ज कराया है। पुलिस मामले में धारा सदर 318(4) बीएनएस तथा 66डी आई टी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here