
रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा :नगर पंचायत लखनपुर के सभा कक्ष में30 मई दिन शुक्रवार को देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300 वी जयंती मंनाई गई। इस मौके पर सम्मान समारोह आयोजित कर स्वच्छता दीदीयो को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे माननीय विधायक राजेश अग्रवाल ने स्वच्छता दीदीयों और सफ़ाई कामगारो को सम्मानित किया । कार्यक्रम के अगले चरण में मा0 विधायक ने देवी अहिल्याबाई के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए सभी को विस्तार से बताया ।
सम्मान समारोह कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सावित्री दिनेश साहू, उपाध्यक्ष श्रीमती नेहा सन्नी बंसल, भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी, वार्ड पार्षद उर्मिला खलखो , दिनेश साहू, निशांत गुप्ता, अमित बारी , शमीम ख़ान, बबलू मझवार, बघोलन राम, पूनम साहू, गायत्री सचिन अग्रवाल, ईश्वर राजवाड़े , शिनू खड़िया, राजेश सोनवानी, तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन दीदी, नपं स्वच्छता दीदी ,सफाई कर्मचारी और नगर पंचायत के सम्मानीय नागरिक अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मुख्य नगर पालिका अधिकारी विद्यासागर चौधरी ने किया ।



