Home आस्था रक्षाबंधन कब है? नोट कर लें सही तिथि और राखी बांधने का...

रक्षाबंधन कब है? नोट कर लें सही तिथि और राखी बांधने का शुभ मुहूर्त…

0

हर साल सावन माह की पूर्णिमा तिथि को रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाता है. रक्षाबंधन प्राचीन हिंदू त्योहार है.यह पर्व भाई-बहन के पवित्र रिश्ते और अटूट बंधन का प्रतीक है. इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उसकी लंबी उम्र और उज्जवल भविष्य की कामना करती है. इसके अलावा वह भाई से पूरे जीवन उनकी रक्षा करने का वचन मांगती हैं और भाई भी अपनी बहन की पूरा जीवन सुख-दुख में साथ देने का वादा करते हैं. साथ ही इस दिन भाई अपनी बहन को वचन के साथ-साथ कोई वस्तु या फिर पैसा उपहार स्वरूप भेंट करते हैं.

रक्षाबंधन कब है:- सावन माह की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 8 अगस्त को देर रात 2 बजकर 12 मिनट पर होगी. वहीं तिथि का समापन अगले दिन 9 अगस्त को रात 1 बजकर 24 मिनट होगी. उदया तिथि के अनुसार, रक्षाबंधन का त्योहार 9 अगस्त को मनाया जाएगा.

भाई को रक्षा सूत्र बांधने का शुभ मुहूर्त:- पंचांग के हिसाब से रक्षाबंधन के दिन भाई को रक्षा सूत्र बांधने का शुभ मुहूर्त सुबह 5 बजकर 47 मिनट से लेकर दोपहर 1 बजकर 24 मिनट तक रहेगा. जिसकी कुल समय अवधि 7 घंटे 37 मिनट की हैं.

राखी बांधने की विधि:- राखी बांधने के लिए सबसे पहले एक थाली लीजिए उसमें रोली, अक्षत, राखी, मिठाई और दीपक रखें. अब आप भाई की दाहिनी कलाई पर राखी बांधें. इसके बाद भाई की आरती करें और उनकी सुख-समृद्धि की कामना करें. अंत में भाई को मिठाई खिलाएं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here