Home छत्तीसगढ़ फसल रक्षा के लिए लगाये गये करेंट की चपेट में आकर दो...

फसल रक्षा के लिए लगाये गये करेंट की चपेट में आकर दो युवकों की दर्दनाक मौत,जांच में जुटी पुलिस 

0

 

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा:लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लोसगी पडरीपानी में पशुओं से फसल सुरक्षा के लिए लगाये गये करेंट की चपेट में आकर दो युवकों की मौत हो गई। दरअसल मवेशियों से धान की फसल को बचाने के लिए बीजली खंभे से अवैध हुकिंग कर खेत के चारों तरफ करंट लगाया गया था जिसकी चपेट में आकर दोनों युवकों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के ग्राम लोसगी पंडरी पानी में किसान के द्वारा अवैध हुकिंग कर खेत के चारों ओर करंट लगाया गया था ताकि मवेशी उसकी फसल को नुकसान न पहुंचा सकें।इस करेंट की चपेट में आने से दो युवकों (1)–विष्णु मांझी आ0 धनीराम जाति मांझी उम्र 35 वर्ष साकिन घ़ोघरा चौकी कुन्नी हाल मुकाम लोसगी पंडरी पानी

(2)–नीर साय यादव आ0 पवन साय जाति बरगाह उम्र 40 वर्ष साकिन ग्राम लोसगी की मौत हो गई। 31 मई शनिवार की सुबह खेत की ओर गये ग्रामीणों ने दोनों युवकों के शव को खेत में पड़े देखा हादसे की इतिला थाना लखनपुर में दी। सूचना पर लखनपुर पुलिस घटनास्थल पहुंच मौका-मुआयना करते हुए दोनों मकतूल युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों मृतक एक दूसरे के साथी थे 30 मई दिन शुक्रवार को मकान में खपडा छाने काम करने के बाद शाम को तकरीबन 7.00 बजे खाना खाकर नीरसाय अपने साथी विष्णु मांझी को उसके ससुराल शिवनंदन मांझी के घर पहुंचाने जा रहा था। घर से कुछ दूर खर्रा नाला के पास पहुंचे तो रघुमाझी के खेत में लगे बैटरी वाले झटका करंट तार के चपेट में विष्णु मांझी आ गया जिसको बचाने के लिए नीरसाय गया तो वह भी करेंट के चपेट में आ गया और दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों युवकों की मौत के बाद गांव में शोक का माहौल व्याप्त है। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच करने जुटी है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here