Home छत्तीसगढ़ युक्तियुक्तकरण से वनांचल इलाके के बच्चे शिक्षा से हो जाएंगे वंचित :चुम्मन...

युक्तियुक्तकरण से वनांचल इलाके के बच्चे शिक्षा से हो जाएंगे वंचित :चुम्मन साहू

0

 

 

छुरिया:जिला कांग्रेस महामंत्री चुम्मन साहू ने प्रदेश की भाजपा सरकार की शराब नीति की कड़ी आलोचना की है।चुम्मन साहू ने कहा कि नयुक्तियुक्तकरण के नाम पर हजारों स्कूलों को बंद कर बच्चों को शिक्षा के अधिकार से वंचित करने और निजी स्कूलों को लाभ पहुंचाने की साजिश सरकार रच रही है। पूरे प्रदेश में शराब की नई दुकानें खोलकर प्रदेश के बच्चों, किशोर, युवाओं को नशे की गर्त में धकेलने का काम भी किया जा रहा है।चुम्मन साहू ने कहा कि प्रदेश के वनांचल क्षेत्रों के छोटे-छोटे गांवों की आबादी बहुत कम होती है। उन ग्रामों के प्राथमिक स्कूलों में बच्चों की दर्ज संख्या कम रहती है। राजनांदगांव जिला कई ग्राम ऐसे हैं, जो घने जंगलों के बीच बसे है। इन गांवों में प्राथमिक स्कूल संचालित हो रहे हैं। दर्ज संख्या गांव की आबादी के हिसाब से बहुत कम है।युक्तियुक्तकरण के क्राइटेरिया के तहत इन स्कूलों को बंद किया जा सकता है। ऐसे में वनांचल क्षेत्र के आदिवासी बच्चों को शिक्षा से वंचित होना पड़ेगा। पहली से पाँचवीं तक के बच्चों की उम्र 6 से 11 वर्ष के बीच होती है। इतने छोटे बच्चों को गांव से 3-4 किमी दूर जंगलों से गुजरकर दूसरे गांवों में भेजना खतरनाक हो सकता है।

जिला कांग्रेस महामंत्री चुम्मन साहू ने कहा कि स्कूलों को बंद कर नई शराब दुकानें खोलने का परिणाम भयावह हो सकता है। विपक्ष में रहते हुए भाजपा ने शराब के दुष्परिणाम बताते हुए पूर्ण शराबबंदी की मांग को लेकर पूरे 5 साल शराब विरोधी आंदोलन का दिखावा किया। अब भाजपा की सरकार बनते ही शराबबंदी तो दूर सैकड़ों नई शराब दुकानें खोलकर खुलेआम शराबखोरी को बढ़ावा दिया जा रहा है। भाजपा की सरकार बच्चों को बुनियादी शिक्षा देने के बजाय उन्हें शराब की आदी बनाने का काम कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here