Home स्वास्थ्य लिवर की बीमारियों की वजह बन रही हार्ड लिकर, एक्सपर्ट से जानें…

लिवर की बीमारियों की वजह बन रही हार्ड लिकर, एक्सपर्ट से जानें…

0

हमारे शरीर का सबसे अहम अंगों में से एक है लिवर, जो करीब 500 से ज्यादा काम करता है. इसमें प्रोटीन पचाना, खनिजों को स्टोर करना, बाइल बनाना और खून को साफ करना शामिल है. अगर लिवर कमजोर हो जाए तो पूरा शरीर ही गड़बड़ा सकता है. दुनियाभर में हर साल करीब 20 लाख लोगों की मौत लिवर से जुड़ी बीमारियों की वजह से होती है. ऐसे में जरूरी है कि हम अपनी डाइट और आदतों को लेकर सतर्क रहें. हाल ही में हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. एरिक बर्ग ने एक ऐसे ड्रिंक के बारे में बताया है, जो सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाता है और हैरानी की बात ये है कि ये ड्रिंक सोडा या बीयर नहीं है.

क्या है वो सबसे खतरनाक ड्रिंक:- लिवर के लिए सबसे खतरनाक ड्रिंक हार्ड लिकर यानी शराब है. उन्होंने कहा, यह सिर्फ सोडा या बीयर नहीं है जो नुकसान करता है, बल्कि हाई-प्रूफ एल्कोहल (जैसे 90% तक अल्कोहल वाली शराब) सबसे खतरनाक है. सिर्फ दो पैग लेने से ही लिवर तेजी से प्रभावित हो सकता है.

कैसे करता है हार्ड लिकर लिवर को खराब:- जब कोई व्यक्ति हार्ड लिकर पीता है, तो लिवर को इसे तोड़ने और पचाने के लिए एक जहरीला बायप्रोडक्ट “एसिटाल्डिहाइड” बनाना पड़ता है. यह पदार्थ लिवर की कोशिकाओं को मारता है, सूजन पैदा करता है और लिवर की खुद को रिपेयर करने की क्षमता को भी खत्म कर देता है. ऐसे में लिवर धीरे-धीरे खराब होता चला जाता है.

लंबे समय तक हार्ड लिकर पीने से क्या हो सकता है:- अगर कोई व्यक्ति लंबे समय तक ज्यादा मात्रा में हार्ड लिकर का सेवन करता है, तो लिवर में सूजन (Inflammation), ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस और स्कार टिशू बनने लगता है. धीरे-धीरे लिवर फेल होने की कगार पर पहुंच सकता है, जिसे सिरोसिस कहते हैं. इसका इलाज मुश्किल और महंगा है, और कई बार लिवर ट्रांसप्लांट ही एकमात्र विकल्प बचता है.

WHO का क्या कहना है:- विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की डॉ. कैरिना फरेरा-बोर्जेस के अनुसार, कोई भी अल्कोहलिक ड्रिंक सुरक्षित नहीं है. नुकसान की शुरुआत पहले ही घूंट से हो जाती है. जितना ज्यादा पिएंगे, उतना ज्यादा खतरा. उन्होंने कहा कि अगर आप हेल्दी रहना चाहते हैं, तो अल्कोहल से पूरी तरह दूरी बनाना ही बेहतर है. दिल्ली में वरिष्ठ फिजिशियन डॉ अजय कुमार ने कुछ टिप्स दिए हैं.

लिवर को बचाना के लिए क्या करें?

1. हार्ड लिकर से दूर रहें और अगर पीते भी हैं तो मात्रा बेहद सीमित रखें.

2. प्रोसेस्ड फूड, फ्राइड आइटम्स और अधिक शक्कर वाली चीज़ें कम खाएं.

3. पानी भरपूर पिएं और डाइट में फल-सब्जियों की मात्रा बढ़ाएं.

4. हफ्ते में कम से कम 4-5 दिन 30 मिनट एक्सरसाइज करें.

5. समय-समय पर लिवर फंक्शन टेस्ट करवाएं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here