Home छत्तीसगढ़ मैरिज ब्यूरो की आड़ में गंदा खेल, पति और पत्नी गिरफ्तार

मैरिज ब्यूरो की आड़ में गंदा खेल, पति और पत्नी गिरफ्तार

0

बिलासपुर :  मैरिज ब्यूरो चलाने वाली महिला ने ऐसी साजिश रची कि उसने अपने पति की ही युवती से शादी करवा दी। उसने युवती को पति की प्रोफाइल भेज कर उसे टीचर बताया। युवती को रिश्ता पसंद आया और उसने युवक से शादी कर ली। साल भर तक युवती को कुछ समझ नहीं आया। जब सच्चाई सामने आई तो वह हैरान रह गई। उसकी रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी पत्नी के साथ ही पति को भी गिरफ्तार कर लिया है। मामला सकरी थाना क्षेत्र का है।

मैरिज ब्यूरो चलाने वाली महिला और उसके पति का षडयंत्र सामने आया, तब युवती ने सकरी थाने में शिकायत दर्ज कराई। जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण की रहने वाली दमयंती चौधरी ने बताया कि शादी के करीब 11 महीने के बाद उसे धोखाधड़ी का पता चला।

महिला ने बताया कि उसे शादी करनी थी, जिसके लिए लड़का ढूंढ रही थी। अमेरी में मैरिज ब्यूरो चलाने वाली महिला चित्रा चौधरी ने उसे तीन-चार लड़कों का प्रोफाइल भेजा, जो पसंद नहीं आया, जिसके बाद उसने हरियाणा के सिरसा के भारूखेड़ा निवासी संजय चौधरी का प्रोफाइल भेजा, जिसे उसने नवोदय विद्यालय का टीचर बताया। साथ ही उसका मूल निवास मुंगेली के पठारीकापा के होने की जानकारी दी। युवती ने इस रिश्ते को उसने पसंद कर लिया और शादी कर ली थी।

टीआई प्रदीप आर्या ने बताया कि युवती की रिपोर्ट पर पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी। 2 दिनों तक महिला चित्रा कुमारी और उसका पति संजय सिंह फरार थे। रविवार को पुलिस ने अमेरी स्थित उनके निवास में दबिश देकर दोनों को पकड़ लिया। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here