Home छत्तीसगढ़ राजिम विधायक रोहित साहू शनिवार को गरियाबंद में करेंगे जनदर्शन

राजिम विधायक रोहित साहू शनिवार को गरियाबंद में करेंगे जनदर्शन

0

राधेश्याम सोनवानी गरियाबंद : राजिम विधायक रोहित साहू शनिवार को जिला भाजपा कार्यालय गरियाबंद में जनदर्शन कार्यक्रम के तहत क्षेत्र के आम नागरिकों, ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं से रूबरू मुलाकात कर उनकी समस्याएं और मांगे सुनेंगे। उनके निज सहायक किशोर साहू ने बताया कि जनदर्शन का उद्देश्य जनता से सीधा संवाद स्थापित कर स्थानीय समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। जनदर्शन में प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से सुनने के साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देंगे। जानकारी के मुताबिक वे सुबह 11 बजे से जनदर्शन की शुरवात करेगे। दोपहर 1:30 बजे तक जनसमस्या सुनेंगे।

ज्ञात हो कि विधायक रोहित साहू पहली बार जिला मुख्यालय गरियाबंद में विशेष जनदर्शन आयोजित कर रहे है। कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है। भाजपा मंडल अध्यक्ष सुमित पारख ने क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणजनों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपनी बात रखें। विधायक साहू ने भी कहा कि जनता की भागीदारी और संवाद से ही क्षेत्रीय समस्याओं का निराकरण हो सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here