Home छत्तीसगढ़ एसीबी ने दबोचा तहसीलदार को, प्रार्थी को रिश्वत की दूसरी क़िस्त लेने...

एसीबी ने दबोचा तहसीलदार को, प्रार्थी को रिश्वत की दूसरी क़िस्त लेने बुलाया था घर पर

0

 

कोंडागाँव :  जिला मुख्यालय के तहसील में बतौर नजूल नायब तहसीलदार पदस्थ दिनेश ठाकुर रिश्वत की दूसरी क़िस्त लेते एसीबी के घेरे में आ गए। ज्ञात हो कि, टीम ने शुक्रवार की दोपहर 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता की जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध तरीके से कब्जा कर रखा है। जिसे बेदखल करने के लिए नायाब नजूल तहसीलदार के द्वारा ₹25000 की मांग की गई थी। पहली किस्त के रूप में शिकायतकर्ता ने ₹10000 पहले ही दे दिए थे आज दूसरी किस्त ₹15000 देने तहसीलदार के डीएनके कॉलोनी स्थित सरकारी आवास पहुंचे थे तभी यहां कार्रवाई की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here