Home छत्तीसगढ़ विधिवत भूमि पूजन कर सरगुजा सांसद एवं विधायक ने रखी नये थाना...

विधिवत भूमि पूजन कर सरगुजा सांसद एवं विधायक ने रखी नये थाना भवन निर्माण की नींव

0

 

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा : नये थाना भवन निर्माण के लिए पुलिस मुख्यालय रायपुर से स्वीकृति मिलने के बाद मणिपुर थाना के लिए नए भवन का निर्माण किया जाना है उक्त थाना भवन के निर्माण कार्य के लिए आज 6 जून दिन शुक्रवार कों मुख्य अतिथि माननीय चिंतामणी महाराज सांसद सरगुजा, विशिष्ठ अतिथि माननीय राजेश अग्रवाल विधायक अंबिकापुर, माननीया श्रीमती निरुपम सिंह अध्यक्ष जिला पंचायत सरगुजा, माननीया श्रीमती मंजूषा भगत महापौर अंबिकापुर, कलेक्टर सरगुजा विलास भोस्कर (भा.प्र.से.), वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.), आयुक्त नगर निगम डी. एन. कश्यप के गरिमामयी उपस्थिति मे भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न कर निर्माण की नीव रखी गई।

जिले के शहरी क्षेत्र में स्थित मणिपुर थाना अस्थाई भवन में संचालित हो रहा था। जिसमे वर्तमान आवश्यकता के अनुरूप से जगह कम था, तत्सम्बन्ध मे नया थाना भवन के निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाकर पुलिस मुख्यालय भेजा गया था। उक्त प्रस्ताव पर स्वीकृति एवं जमीन आबंटन पश्चात मठपारा मे थाना भवन निर्माण के लिए भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ अधिकारियो एवं पुलिस स्टाप की मौजूदगी में बाकायदा नये थाना भवन निर्माण का भूमिपूजन अतिथियों द्वारा किया गया।मणिपुर थाना भवन उच्च स्तरीय एवं वर्तमान परिस्थितियों के अनुरूप होगा। आपराधिक

गतिविधियों पर होगी पैनी नजर :- थाना मणिपुर एक बड़ा थाना क्षेत्र है, नया थाना भवन बन जाने से जनसुविधाओं का विस्तार किया जा सकेगा, थाना भवन के बन जाने से अपराधियों तथा आपराधिक गतिविधियों पर पैनी नजर रखते हुए होने वाले अपराध में कमी लाई जा सकेगी।

भूमिपूजन के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलाक सिंह ढिल्लों, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष सिंह परिहार, थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक गौरव कुमार पाण्डेय, यातायात शाखा प्रभारी निरीक्षक अश्वनी सिंह, थाना प्रभारी लखनपुर निरीक्षक शशिकान्त सिन्हा, थाना प्रभारी मणिपुर उप निरीक्षक अखिलेश सिंह, महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुनीता भारद्वाज, उप निरीक्षक (एम) अभय सिंह, रघुनाथपुर चौकी प्रभारी उप निरीक्षक आर. एन. पटेल, सहायक उप निरीक्षक शौकीलाल राज, पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी/कर्मचारी सहित थाना मणिपुर स्टाप उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here