
क्या कहता है ICC का नियम
विश्व क्रिकेटर्स एसोसिएशन (WCA) के अनुसार, उस टूर्नामेंट में भाग लेने वाले कई बोर्ड ने अभी तक अपने खिलाड़ियों को पूरी प्राइज मनी का भुगतान नहीं किया है। ओमान क्रिकेट एकमात्र ऐसा बोर्ड है जिसने अभी तक अपने खिलाड़ियों को एक भी पैसा नहीं दिया है। मामले को और भी बदतर बनाने वाली बात यह है कि ओमान क्रिकेट ने खिलाड़ियों को अपना पक्ष रखने के लिए पूरी तरह से दरकिनार कर दिया है।
खिलाड़ियों का रद्द किया कॉन्ट्रैक्ट
ईसपीएन क्रिकइन्फो से बात करते हुए भारत में जन्मे बल्लेबाज कश्यप प्रजापति ने कहा, इस मुद्दे ने हमारी जिंदगी उलट-पुलट कर दी है। हमने टीम में अपना स्थान खो दिया है। हमारे कॉन्ट्रैक्ट रद्द कर दिए गए हैं और हमें देश छोड़ने के लिए मजबूर किया जा रहा है।
देश छोड़ने के लिए किया मजबूरकश्यप प्रजापति ने यह भी खुलासा किया कि ओमान के खिलाड़ियों को 2021 संस्करण से कभी भी पुरस्कार राशि नहीं मिली। क्योंकि उन्हें तब ऐसी किसी चीज की जानकारी नहीं थी। कश्यप ने ओमान के लिए 37 वनडे और 47 टी20I मैच खेले हैं। वर्तमान में अपने लिए भविष्य सुरक्षित करने की उम्मीद में अमेरिका आ गए हैं।
तेज गेंदबाज फैयाज बट भी अपना रोजगार वीजा रद्द होने के बाद देश छोड़कर चले गए हैं। याद हो कि खाड़ी के अधिकांश देश रोजगार के आधार पर वीजा देते हैं। फैयाज को भी प्रजापति की ही तरफ अब उन्हें अपने भविष्य की चिंता सता रही है। फैयाज ने ओमान के लिए पांच साल में 30 वनडे मैच और 47 टी20I मैच खेले हैं। फिलहाल वह काम की तलाश में हैं।



