Home छत्तीसगढ़ छुरिया में ईदुल अजहा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

छुरिया में ईदुल अजहा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

0

छुरिया:छुरिया मुस्लिम समुदाय के द्वारा ईदुल अजहा का त्योहार धूम धाम के साथ मनाया गया, सबसे पहले समाज के लोगों ने सुबह ईदगाह जाकर नमाज अदा किए और नमाज के बाद छुरिया के पेश इमाम मों.सद्दाम हुसैन ने सभी के साथ पूरे भारत देश में अमन और शांति की दुआ मांगी, और उसके बाद सभी ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी, दूसरे समाज के लोगों ने भी मुस्लिम भाइयों को ईद की मुबारकबाद दी।फिर कब्रिस्तान में जाकर मरहूम मरहूमिन के हक में दुआ पेश की गई।
इसमें प्रमुख रूप से मुस्लिम समाज के सदर जान मोहम्मद,नायब सदर शकील कुरैशी, सेक्रेटरी आरिफ मेमन,अहमद खान,अलीम खान,तौकीर अहमद खान, हासम अली,सिद्दीक कुरैशी,अनवर खान,मेराज रजा,वसीम कुरैशी,दबीज अहमद खान,मो. गौस खान, अनवारूल हक, कमाल मोहम्मद,परवेज आलम,सलमान खान,अकील मेमन,यूसुफ खान,मुज़्ज़म्मिल खान और आसपास के आए हुए मुस्लिम समाज के लोग शामिल थे।

थाना प्रभारी छुरिया संतोष कुमार भुआर्य ने संभाली कमान

ईदगाह में नमाज के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की पूरी जिम्मेदारी थाना प्रभारी संतोष कुमार भुआर्य के नेतृत्व में निभाई गई। उन्होंने टीम के साथ मुस्तैदी से ड्यूटी संभाली और शांतिपूर्ण आयोजन सुनिश्चित किया।मुस्लिम समाज के सदर जान मोहम्मद ने मुस्लिम समाज के तरफ से पुलिस प्रशासन का शुक्रिया अदा किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here