छुरिया : भारतीय जनता पार्टी मंडल छुरिया में प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिला भाजपा के निर्देश पर पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई बाई होलकर जी के 300 वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई । इस कार्यक्रम में मुख्यवक्ता के रूप सचिन सिंह बघेल अध्यक्ष जिला सहकारी केंद्रीय बैंक ,राजनांदगांव, एम. डी. ठाकुर,उपाध्यक्ष प्रदेश अनु. जन जाति मोर्चा,चंद्रिका प्रसाद डडसेना उपाध्यक्ष जिला भाजपा,संजय कुमार सिन्हा अध्यक्ष जनपद पंचायत छुरिया,सुरेंदर सिंह भाटिया,अजय पटेल,जगजीत सिंह भाटिया,कांता प्रसाद साहू मौजूद रहे ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री बघेल ने कहा कि युवावस्था में उनकी सरलता और बुद्धिमता ने मल्हार राव होलकर को प्रभावित किया,को पेशवा बाजीराव की सेना में एक कमांडर थे । उन्होनें अहिल्याबाई का विवाह अपने पुत्र खांडे राव से करवा दिया । 1754 में कुंभेर की लड़ाई में उनकी पति की मृत्यु के बाद,अहिल्याबाई ने अपने ससुर के कहने पर प्रशासनिक और सैन्य मामलों में रुचि दिखाई और प्रभावी तरीके से उन्हें अंजाम दिया । कार्यक्रम को एम डी ठाकुर,चंद्रिका प्रसाद डडसेना ने भी संबोधित किया । इस अवसर पर शेखर भरतद्वाज,राधेश्याम शर्मा,श्रीमती अनिता मंडावी,बीरम मंडावी जिला पंचायत सदस्य, भान बाई मंडावी,रेखा गंधर्व, चुनिया कंवर जनपद सदस्य,धन्ना यादव,मयाराम साहू, नैनसिंह पटेल,शिसपाल साहू, मोनू गुप्ता,कुंदन बडोले,देवानंद सहारे,आनंद वेलेकर,सोहन साहू,टीकम साहू, भूखन धनकर सहित कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे



